पत्नी के साथ प्रतिदिन होने वाले झगड़ों से परेशान योगेश अपने व्यवसाय पर भी सहीं ढ़ंग से ध्यान नहीं दे पा रहा था। शुक्रवार दोपहर फिर योगेश का अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया,इस पर दोनों शहर के शिप्रापथ पुलिस पुलिस थाने पहुंचे,थाने में दोनों एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा ही रहे थे कि इसी बीच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देशराज यादव पहुंच गए। पति -पत्नी को थाने में बैठा देखकर उन्होंने कारण पूछा तो दोनों ने आरोप-प्रत्यारोप शुरू कर दिए।
योगेश ने यादव से कहा कि वह अपनी पत्नी से परेशान हो गया,इसलिए मुझे जेल भेज दिया जाए । लेकिन यादव ने दोनों को समझौता करने की सलाह दी। इसी बीच योगेश ने यादव के मुंह पर थप्पड़ मार दिया,जिससे उनके खून बहने लगा। इस घटना के बाद पुलिस थाने में हड़कम्प मच गया। घटना के बाद यादव ने योगेश के खिलाफ थाने में राजकार्य में बाधा डालने का मुकदर्जा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के वक्त आरोपी योगेश जोर-जोर से चिल्लाता हुआ बोल रहा था कि मैने तो थप्पड़ जेल जाने के लिए ही मारा है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।