यहां से वे अंबेडकर सर्किल जाएंगे जहां वे बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे, फिर भाजपा मुख्यालय पर दोपहर को बजे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और तमाम पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पदभार ग्रहण करेंगे।
केन्द्रीय मंत्री पीपी चौधरी ने ट्वीट किया कि राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मदनलाल सैनी के साथ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह से मिलकर उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया| उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्रीमति वसुंधरा राजे जी का बहुत-बहुत आभार जिन्होंने मेरे मार्गदर्शक श्री मदनलाल सैनी जी को राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।