जयपुर में रामलीला मैदान पहुंचे राहुल गांधी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
(Jaipur, Jaipur) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को जयपुर एयरपोर्ट से रोड शो का आगाज कर विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। वे यहां से रामलीला मैदान तक 13 किमी लंबा रोड शो करेंगे जिसके बाद रामलीला मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित भी करेंगे। यह रोड शो करीब तीन घंटे तक चलेगा और रोड शो के जरिए कांग्रेस अपना दमखम दिखाने की कोशिश करेगी। इस रोड शो में राहुल गांधी के साथ राजस्थान के दिग्गज नेता अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी साथ हैं।

इस रोड शो में हर 200 मीटर पर कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी का स्वागत करेंगे। इससे पहले, बीजेपी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह जयपुर का दौरा कर चुके हैं। लेकिन बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी कमर कस ली है और कांग्रेस अध्यक्ष चुनावी शंखनाद के लिए जयपुर के मैदान में उतर रहे हैं।
करीब 1 बजकर 05 मिनट पर राहुल गांधी जयपुर एयरपोर्ट पहुंचें और शहर में रोड शो करते हुए साढ़े चार बजे रामलीला मैदान पहुंचेंगे। वे यहां पर डेढ़ घंटे रहेंगे और 6.30 बजे एयरपोर्ट के लिए निकल जाएंगे। अशोक गहलोत ने इस मौके पर कहा कि राहुल का दौरा एतिहासिक होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।