राजस्थान मे चुनाव खर्चों पर निगरानी रखने के लिए 60 व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त
(Jaipur, Jaipur) भारत निर्वाचन आयोग ने राजस्थान विधानसभा चुनाव- 2018 के दौरान चुनाव खर्चों पर निगरानी रखने के लिए राज्य के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में 60 व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने श्रीगंगानगर जिले की 6 विधानसभा क्षेत्रों के लिए बलवेन्द्र कौर एवं मो. फाजूल हक को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसी प्रकार हनुमानगढ़ जिले की सभी 5 विधानसभा क्षेत्रों के लिए श्री मिलन कुमार सिंह एवं दीन दयाल मंगल, बीकानेर जिले के 7 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रदीप शोर्य आर्य एवं अख्तर रशीद को पर्यवेक्षक व्यय नियुक्त किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।