ये है भाजपा के घोषणा पत्र के बड़े वादे-
1. किसानों की आय दोगुनी करेंगे
2. 250 करोड़ के प्रावधान किसान स्टार्टअप के लिए
3. शिक्षित बेरोजगारों के लिए 5 हजार का भत्ता
4. 50 लाख युवकों को रोजगार के अवसर
5. जवाई बांध के लिए 6100 करोड़ रुपये
6. सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों को 108 एंबुलेंस सेवा से जोड़ा जाएगा
7. राज्य की योजनाओं में 'हैप्पीनेस इंडेक्स' को प्रमुखता दी जाएगी
8. हर जिले में योग भवन
9. एमएसपी खरीद की प्रक्रिया को और सुदृढ़ और पारदर्शी बनाया जाएगा
10. सेना भर्ती शिविरों से पहले युवकों को ट्रेनिंग
11. 1 करोड़ के सहकारी ऋण पांच साल में दिए जाएंगे
12. हर साल 30 हजार सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य
13. किसानों के लिे ऋण राहत आयोग
इस मौके पर वित्तमंत्री अरुण जेटली और राजस्थान प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि पिछले घोषणापत्र के 81 फीसदी वादे पूरे कर लिए गए हैं। राजस्थान में 7 दिसंबर को मतदान होना है। नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।