वसुंधरा राजे ने कहा हमारी सरकार बनेगी तो किसानों के लिए फैसला लेने में जरा भी देर नहीं करेंगे
(Amber, Jaipur) मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रविवार को चुनावी सभाओं में कहा कि कांग्रेस कह रही है कि मैं जनता के बीच नहीं रही। मेरा चैलेंज है सबसे ज्यादा जनता के बीच मैं ही रहीं, कोई दूसरा सीएम रहा हो तो बताएं। मैंने सरकार आपके द्वार, आपका जिला आपकी सरकार, मुख्यमंत्री जनसंवाद और राजस्थान गौरव यात्रा के माध्यम से हर व्यक्ति की तकलीफ दूर करने का प्रयास किया है। इसके बावजूद मुद्दाविहीन कांग्रेस के नेता बौखलाहट में ये आरोप लगा रहे हैं। राजे ने रविवार को जमवारामगढ़, लालसोट, कठूमर, बहरोड़, खंडेला, चौमूं में चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता मुझे महारानी कहते हैं। मैं महारानी नहीं, सेवादारनी हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल में तो किसानों का कर्जा माफ नहीं किया। हमने माफ किया तो अब नींद खुली है। वे अब इसलिए बोल रहे हैं कि उनकी सरकार आने वाली है नहीं, इसलिए झूठे वायदे कर रहे हैं। हमारी सरकार बनेगी तो किसानों के लिए फैसला लेने में जरा भी देर नहीं करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।