वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा कि प्रदेशवासियों की आभारी हूं, जिन्होंने एक परिवार की तरह हमेशा मेरा साथ दिया। मेरे जीवन का प्रत्येक क्षण राजस्थान की सेवा में समर्पित है।मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कांग्रेस पार्टी को जीत की बधाई देते हुए कहा है कि ये जनादेश सर आंखों पर है। मुझे गर्व है कि हमारी भाजपा सरकार ने इन पांच वर्षों में विकास और गौरव के खूब काम किए। मुझे आशा है कि इन विकास के कार्यों एवं योजनाओं को आने वाली सरकार जारी रखेगी। मैं प्रदेशवासियों को विश्वास दिलाना चाहती हूं कि हमारी पूरी पार्टी विधानसभा में उनकी आवाज बनकर काम करेगी।
राजे ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मैं भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का भी आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने इस चुनाव में अथक परिश्रम के साथ काम किया। मैं प्रदेशवासियों की आभारी हूं, जिन्होंने एक परिवार की तरह हमेशा मेरा साथ दिया। हम जनहित के काम में सकारात्मक भूमिका निभाएंगे। मैं प्रधानमंत्रीजी, राष्ट्रीय अध्यक्षजी, केन्द्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व को भी धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने हमारा मार्गदर्शन किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।