सियासी गिले-शिकवे भूलकर नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया। शपथ ग्रहण समारोह में अशोक गहलोत और सचिन पायलट को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बधाई दी, इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, जितिन प्रसाद सहित तमाम नेताओं से वे मिलीं।
समारोह में सबसे अनूठा नजारा उस समय दिखा जब वसुंधरा राजे अपने भतीजे व कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया से गले मिलीं। बुआ भतीजे के मिलने के अपनेपन के इस अंदाजस की हर किसी ने तारीफ भी और दोनों के मिलने के इस फोटो ने मीडिया में सुर्खियां बटोरी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।