मुख्यमंत्री ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही सभी कर्मचारी और अधिकारियों से मुलाकात की इस मौके पर कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। उनके साथ मुख्य सचिव डीबी गुप्ता मुख्यमंत्री प्रमुख सचिव कुलदीप राका मौजूद रहे, पदभार ग्रहण करने के साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डीबी गुप्ता से बातचीत की और कामकाज का जायजा लिया। अशोक गहलोत के अल्बर्ट हॉल पर शपथ ग्रहण शपथ ग्रहण के बाद से लगातार कयास लगाए जा रहे थे कि बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपना कार्यभार संभालेंगे।
माना यह भी जा रहा है की पदभार ग्रहण करने के साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत किसानों की कर्जमाफी को लेकर भी बड़ी घोषणा कर सकते हैं। अशोक गहलोत से पहले मंगलवार को सीएसडीबी गुप्ता सहित तमाम अधिकारियों से कर्ज माफी को लेकर चर्चा कर चुके हैं, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सरकार की पहली घोषणा मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की तरह राजस्थान में भी किसानों के लिए बड़ी राहत के रूप में हो सकती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।