मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान में लाखों किसानों को कर्ज से मुक्ति। 47 लाख से ज्यादा किसानों को कर्ज से मुक्ति मिलेगी। 24 लाख से अधिक किसानों का व्यवसायिक बैंकों का ऋण माफ होगा, करीब 23 लाख किसानों का अल्पकालीन सहकारी ऋण माफ होगा। किसानों के कर्ज माफ करने से प्रदेश सरकार पर 18 हजार करोड़ रुपए का पड़ेगा वित्तीय भार पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था। राजस्थान से पहले मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी किसानों का 2 लाख रुपयेे तक के लोन माफ करने की राज्य सरकारें घोषणा कर चुकी हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।