राजस्थान मंत्रिमंडल,एक महिला-एक मुस्लिम समेत 23 मंत्री जानिये राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का समीकरण
(Jaipur, Jaipur) राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने 13 कैबिनेट तथा दस राज्यमंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में डॉ बी डी कल्ला, शांति धारीवाल, परसादी लाल मीणा, रमेश मीना, प्रताप सिंह खाचरियावास, विश्वेन्द्र सिंह, रघु शर्मा, लालचंद कटारिया, हरीश चौधरी, उदयलाल आंचना, प्रमोद जैन भाया, मास्टर भंवलाल मेघवाल तथा सालेह मोहम्मद शामिल है।

राज्य मंत्री की शपथ लेने वालों में गोविन्द सिंह डोटासरा, ममता भूपेश, अजुर्न बामनिया, भंवर सिंह भाटी, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदना, टीकाराम जूली, भजन लाल जाटव, राजेन्द्र यादव तथा सुभाष गर्ग शामिल है। गर्ग गठबंधन दल राष्ट्रीय लोकदल के टिकट से भरतपुर से विधायक चुने गए है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।