Instagram में नहीं पड़ेगी टाइप करने की जरुरत, इस तरह रिकॉर्ड कर भेज पाएंगे मैसेज
(India) नई दिल्ली (टेक डेस्क)। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स यूजर्स को उनके दोस्तों और परिवार से कनेक्टेड रहने के कई नए तरीके दे रही है। चाहें वो फेक क्राउन के साथ पिक्चर्स भेजना हो या खुद का वीडियो कार्टून वर्जन में बनाना, कई नए तरीके कंपनियों ने इजाद किए हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम ने डायरेक्ट मैसेज को पर्सनाइलज करने के लिए नया तरीका रिलीज किया गया है। इसके तहत यूजर्स एक मिनट का वॉयस मैसेज रिकॉर्ड कर सकते हैं। यहां हम आपको इसका ही तरीका बता रहे हैं।
जानें कैसे रिकॉर्ड करें इंस्टाग्राम का रिकॉर्ड फीचर:

इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इंस्टाग्राम अपडेट करना होगा।
इसके बाद आपको इंस्टाग्राम ओपन करना होगा। इसके बाद लेफ्ट स्वाइप कर मैसेज पर जाए। जिससे आपको मैसेज पर बात करनी है उसके मैसेज बॉक्स पर जाएं।
यहां आपको मैसेज के राइट साइड माइक्रोफोन का विकल्प मिलेगा। इस पर लॉन्ग टैप कर आप मैसेज रिकॉर्ड कर भेज पाएंगे। मैसेज रिकॉर्ड करने के बाद माइक्रोफोन को छोड़ दे। ऐसा करने से आपका मैसेज सेंड हो जाएगा।
अगर मैसेज सही से रिकॉर्ड नहीं हुआ है तो आप उसे लॉन्ग टैप कर अनसेंड भी कर सकते हैं।



DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।