जानें क्या है Apple का कहना?
इस मामले में Apple ने बताया है कि कंपनी का एंटरप्राइज डेवेलपर प्रोग्राम केवल ऐप्स के इंटरनल डिस्ट्रीब्यूशन के लिए बनाया गया है। इसके तहत कोई भी कंपनी ऐप का इस्तेमाल डाटा एकत्रित करने के लिए नहीं कर सकती है। लेकिन Facebook इस मेंबरशिप का इस्तेमाल डाटा कलेक्टिंग ऐप को डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए कर रहा था। यह Apple के की पॉलिसी के खिलाफ है। इससे यूजर्स के निजी डाटा को खतरा रहता है।

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple के इस कदम के बाद Facebook का इंटरनल कम्यूनिकेशन सिस्टम बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसका सीधा मतलब यह है कि Facebook के कर्मचारी अपने iPhone पर खुद का इंटरनल सॉफ्टवेयर इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा कर्मचारी वर्क शेड्यूल और दूसरी महत्वपूर्ण जानकारियां भी एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। इसके साथ ही Facebook के इंटरनल टेस्टिंग वर्जन्स भी प्रभावित हुए हैं।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।