BSNL भी Jio की तरह दे रहा है कैशबैक ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
(India) पब्लिक सेक्टर की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) भी प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों Jio, Airtel, Vodafone की तरह कैशबैक ऑफर दे रहा है। पिछले 3 साल से दूरसंचार कंपनियां अपने यूजर्स को कम दरों में डाटा और कॉलिंग ऑफर कर रही हैं। इन कंपनियों ने इसके अलावा अपने प्रीपेड और ब्रॉडबैंड प्लान्स के साथ कैशबैक ऑफर्स भी देने शुरू किए हैं। कंपनियां अपना यूजरबेस बचाने के लिए हर महीने कोई न कोई नया प्लान बाजार में उतार रही है या फिर हर प्लान रिवाइज किया है।

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने दिसंबर में अपने नए और पुराने लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड एवं ब्रॉडबैंड वाई-फाई सब्सक्राइबर्स के लिए एक कैशबैक ऑफर शुरू किया था। इस कैशबैक ऑफर की वैलिडिटी 21 दिसंबर तक ही थी। इस ऑफर को अब 31 मार्च तर बढ़ा दिया गया है।


दिसंबर के महीने में सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने नए और पुराने लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड और ब्रॉडबैंड Wi-Fi सब्सक्राइबर्स के लिए नया कैशबैक ऑफर पेश किया था. ये कैशबैक ऑफर 21 दिसंबर को ही खत्म हो जाना था. लेकिन अब डेडलाइन को बढ़ाकर 31 मार्च तक कर दिया गया है। इस कैशबैक ऑफर में जो भी अमाउंट मिलेगा वह ग्राहकों के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इस अमाउंट का इस्तेमाल यूजर्स अगले रिचार्ज के लिए कर सकते हैं।

BSNL के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मिली जानकारी के मुताबिक हर पुराने और नए ग्राहकों को यह ऑफर मिलेगा। इस ऑफर में ग्राहकों को 25 फीसद का कैशबैक दिया जाएगा। अगर आप BSNLब्रॉडबैंड यूजर हैं तो आपको BSNL ब्रॉडबैंड या वाई-फाई से जुड़े अपने पीसी या मोबाइल स्क्रीन पर आए इनफॉर्मेशन बैनर पर इस ऑफर की जानकारी मिलेगी। BSNL ने इस प्लान के एक्सटेंशन की जानकारी भी आधिकारिक ट्विटर के जरिए दी है।

इस तरह करें सब्सक्राइब

BSNL के ऑफर के इनफॉर्मेशन बैनर पर जैसे ही कोई ग्राहक एग्री बटन पर क्लिक करते हैं तो उनके पास एक विंडो ओपन होगा। इस विंडो में ग्राहक को अपना सब्सक्राइबर आईडी दर्ज करना होगा। यह आईडी यूजर का लैंडलाईन या फाइबर टू द होम ब्रॉडबैंड कनेक्शन नंबर होगा। इसके बाद यूजर को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) मिलेगा जिसके दर्ज करते ही आगे की जानकारियां और प्रक्रिया नजर आती है। अगर, कोई यूजर इस कैशबैक प्लान के लिए सब्सक्राइब करना चाहते हैं तो सबमिट बटन पर क्लिक कर सकते हैं। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह प्लान देश के सभी सर्किल के लिए वैलिड है।

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।