पहलू खान के बेटे ने कहा- कांग्रेस सरकार से हम इंसाफ चाह रहे थे, चार्जशीट नहीं
(Jaipur, Jaipur) राजस्थान सरकार की तरफ से गो तस्करी मामले में पहलू खान के खिलाफ आरोपपत्र दायर करने पर उसके बेटे ने हैरानी जताई है। हालांकि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अगर किसी तरह की कोई अनियमितताएं पाई जाती है तो दोबारा जांच कराई जाएगी।

गौरतलब है कि पहलू खान की अलवर में बेहरोर के पास 1 अप्रैल 2017 के गो रक्षकों ने तस्करी का आरोप लगाया था। भीड़ ने पहलू खान की पीट-पीटकर हत्या की दी दी। खान ने यह दावा किया था कि वह मवेश बाजार से गाय खरीदकर लाए अपने गांव ले जा रहे थे। पहलू खान ने 3 अप्रैल को अस्पताल में दम तोड़ दिया था। भीड़ की तरफ से पीट-पीटकर की गई हत्या इस सनसनीखेज वारदात के बाद राज्य की राजनीति पूरी तरह से गरमा गई थी।

पहलू खान के परिवार ने कहा कि उन्हें उस वक्त निराशा हुई जब यह पता चला कि राजस्थान पुलिस ने उनके खिलाफ ही आरोपपत्र दाखिल किए है। उन्होंने कहा कि वे राजस्थान सरकार से इंसाफ की उम्मीद कर रही थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।