इससे पहले वे सुबह मोतीडूंगरी गणेश मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन किए। उनके साथ उनकी पत्नी सत्यवती भी थीं। मंदिर में उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना की। कलराज आम आदमी की तरह मंदिर पहुंचे। मिश्र के लिए राजभवन अतिथि गृह में अशोक स्तम्भ लगी गाड़ी लगाई तो उन्होंने यह कहते हुए मना किया कि हमें लोगों की सुविधा का ध्यान रखना है। इसलिए साधारण गाडी लगाओ। मिश्र ने पुलिस जाब्ता लगाने को भी मना किया। मिश्र आम आदमी की तरह राजभवन से निकले। रास्ते में कोई ट्रेफिक नहीं रोका गया। उल्लेखनीय है कि कलराज दोपहर में राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। कलराज रविवार शाम को जयपुर पहुंचे थे। कलराज राजकीय विमान से जयपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट व महापौर विष्णु लाटा ने उन्हें जयपुर एयरपोर्ट पर रिसीव किया था।
जयपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट हैंगर के बाहर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एयरपोर्ट पर मंत्री रघु शर्मा, प्रतापसिंह खाचरियावास सहित कई मंत्री मौजूद रहे। कलराज रात को राजभवन में विश्राम किया। उल्लेखनीय है कि कलराज को हाल ही राजस्थान के राज्यपाल पद पर नियुक्त किया गया है। वे अभी हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे। उन्हें राज्यपाल कल्याण सिंह का पांच साल का कार्यकाल खत्म होने पर राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।