सतीश पूनियां आज संभालेंगे राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्य्क्ष की कमान
(Amber, Jaipur) प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां आज औपचारिक रूप से भाजपा प्रदेश मुख्यालय में अपना पदभार संभालेंगे।पूनियां आज भाजपा मुख्यालय के बाहर सभा को भी सम्बोधित करेंगे। सभा के लिए टेंट की व्यवस्था भी व्यवस्था भी गई है।

बता दे की सतीश पूनियां के प्रदेशाध्यक्ष के पदभार संभालने के कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं की ओर से इस पदभार कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं के भाग लेने को लेकर पिछले सात दिनों से भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बैठकों का दौर जारी है। बीजीपी मुख्यालय के बाहर पूनियां के होर्डिंग लगाए गए है। भाजपा के सभी मोर्चा और संगठन के नेताओं को पदभार कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता लाने का टारगेट दिया हुआ है।

इस पदभार कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भाजपा के कई दिग्गज नेता भी शामिल होंगे। दिल्ली से केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधाशु त्रिवेदी, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, अर्जुनराम मेघवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, राष्ट्रीय संह संगठन महामंत्री वी सतीश, प्रदेश के राष्ट्रीय पदाधिकारी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, सहित सभी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व जिलास्तर के नेताओं को न्यौता दिया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।