धौलपुर जिले के सरमथुरा थाना क्षेत्र में मिट्टी ढहने से बुधवार सुबह दो बालिकाओं की मौत हो गई। मिट्टी ढहने से बालिकाएं उसमे बाद दब गई और उनकी मौत हो गयी। जबकि तीन अन्य घायल हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह 7:00 बजे 5 लड़कियां घर में लिपाई पुताई के लिए खेतों पर मिट्टी लेने गई हुई थी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और घायल लड़कियों को ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया और मिट्टी की ढाय की नीचे दबी हुयी लड़कियों को निकाला और उन्हें लेकर सरमथुरा अस्पताल पहुंचे। जहां दो बालिकाओं को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।