राजस्थान में अब राज्य मार्ग पर निजी वाहनों को भी टोल टैक्स देना होना। सीएमओ ऑफिस ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है। वहीं राज्य के मुख्य सचिव डी. बी. गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की जायेगी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष अप्रैल में तत्कालीन भाजपा सरकार ने राज्य मार्ग पर निजी वाहनों का टोल टैक्स माफ करने का निर्णय लिया था। वाणिज्यिक वाहनों पर टोल टैक्स वसूला जा रहा था। परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि पूर्व सरकार ने टोल टैक्स माफी का निर्णय विधानसभा चुनावों के कारण लिया था। लेकिन आज प्रदेश में सडकें टूटी हैं और इनका निर्माण जरूरी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।