(Jaipur, Jaipur)
जयपुर. मंगलवार को मुख्यमंत्री एकल नारी शक्ति संगठन की 20वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में पहुंचे। गहलोत बोले कि इंदिरा गांधी को वाजपयी जी ने दुर्गा का रूप कहा था। वे महान थीं। पूरी दुनिया में उनका नाम था। आतंकवाद का मुकाबला किया। शहीद हो गई देश के लिए। बांग्लादेश आजाद हो गया। ये उनका रूप था। मोदी जी कहते हैं 70 साल में क्या हुआ। क्या प्रधानमंत्री ने पूरे साढ़े पांच साल में एक बार भी इंदिरा गांधी का नाम लिया। आप समझ सकते हो जिनको इंदिरा गांधी का नाम लेने में संकोच होता है। महिलाओं का मान सम्मान दुनियाभर में उन्होंने बढ़ाया। उनका नाम लेते हुए संकोच होता है। अशोक गहलोत ने कहा कि दुर्गा के रूप में आप सभी यहां बैठी हुई हो आप सब को मुबारकबाद। आपके अंदर काम करने का और संघर्ष करने का जज़्बा है, संघर्ष का जो जज़्बा इंदिरा जी में था मेरा मानना है, वो देश की प्रत्येक नारी में होना चाहिए तभी देश आगे बढ़ेगा। इंदिरा गांधी ने देश के लिए बलिदान दे दिया लेकिन खलिस्तान नहीं बनने दिया। पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए। इसके बावजूद इंदिरा गांधी ने सेना के पराक्रम पर राजनीति नहीं की। इंदिरा गांधी को अटल जी ने दुर्गा कहा था। यहां बैठी महिलाएं भी दुर्गा है।गहलोत ने कहा कि महिलाओं को घूंघट में कैद करके नहीं रख सकते। महिलाओं को घूंघट में रखने का किसी को क्या अधिकार। जब तक महिला घुंघट में रहेगी तब तक महिलाएं आगे नहीं बढ़ पाएगी।इसलिए महिलाओं को घूंघट में कैद ना करें समाज।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।