सोने और चांदी के दामों में आई जबरदस्त गिरावट, जानें आज का Gold रेट
(Rajasthan, India) आज सोमवार को सोने और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में बिकवाली और हाजिर बाजार में कमजोर मांग से दिल्ली में सोमवार को सोना 161 रुपये गिरकर 38,718 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के मुताबिक शनिवार को सोना 38,879 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिकवाली के दौर से 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 161 रुपये गिर गया। हाजिर बाजार में कमजोर मांग से भी सोने पर दबाव रहा। वहीं, चांदी 425 रुपये टूटकर 45,730 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। पिछले कारोबारी दिन में यह 46,155 रुपये पर थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरकर 1,456 डॉलर प्रति औंस रहा और चांदी लुढ़क कर 16.84 डॉलर प्रति औंस पर रही। पटेल ने कहा कि चीन के विनिर्माण पीएमआई आंकड़े सकारात्मक रहने और डॉलर में मजबूती से वैश्विक स्तर पर सोने के भाव में गिरावट आई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।