(India)
Kia Sonet का ग्लोबल डेब्यू 7 अगस्त 2020 को हुआ था और अब सितंबर में इसके लॉन्च की तैयारी है। Sonet कंपनी की पहली 4 मीटर से छोटी गाड़ी होगी। इंडियन मार्केट में Kia Sonet का मुकाबला ह्यूंदै वेन्यू, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, टाटा नेक्सॉन, फोर्ड इकोस्पोर्ट, महिंद्रा XUV300 और निसान की आने वाली कार Magnite से होगा। सेल्टॉस की तरह ही सॉनेट GT Line और Tech Line दो ट्रिम ऑप्शंस में आएगी। किआ मोटर्स का कहना है कि सॉनेट में वेंटिलेटेड सीट्स, बॉश सराउंड ऑडियो सिस्टम, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 10.25 इंच HD टचस्क्रीन, वायरस प्रोटेक्शन के साथ इंटीग्रेटेड एयर प्यूरीफायर, एंबिएंट लाइटिंग, कूलिंग फंक्शन के साथ मोबाइल फोन के लिए वायरलेस चार्जिंग जैसे क्लास-लीडिंग फीचर्स होंगे।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।