राजस्थान में ब्लैक फंगस महामारी के इलाज की नई गाइडलाइन
(Amber, Jaipur) राजस्थान में ब्लैक फंगस को महामारी घोषित करने के बाद गहलोत सरकार ने इसके इलाज के लिए निजी अस्पतालों के लिए कुछ प्रोटोकॉल और दरें निर्धारित कर दी हैं। ताकि इस बीमारी का इलाज करवाने वाले मरीजों से निजी अस्पतालों में ज्यादा पैसा न वसूल किया जा सके। कोरोना महामारी की तर्ज पर सरकार ने इस बीमारी के इलाज के लिए कुछ अस्पतालों को भी अधिकृत किया है। पहले चरण में प्रदेश के 20 अस्पतालों को इसके लिए अधिकृत किया गया है। सरकार की नई गाइड लाइन के मुताबिक निजी अस्पताल संचालक ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीज से आईसीयू विद वेंटिलेटर बेड के 9900 रुपए से ज्यादा चार्ज नहीं ले सकेंगे।

11 से 52 हजार रुपए तक सर्जरी शुल्क

इस बीमारी में ग्रसित मरीजों में कई की सर्जरी भी करनी पड़ती है। करीब 6 तरह की सर्जरी के लिए भी सरकार ने शुल्क निर्धारित किए हैं, जो 11 से लेकर 52 हजार रुपए के बीच है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।