देश के युवाओं में प्री-ओन्ड कार खरीदने का चलन तेजी से बढ़ा रहा है।खरीदारों में हिस्सेदारी बढ़कर 80 फीसदी पहुंच गई है।नए वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी और महामारी के कारण जीवनशैली में बदलाव के साथ युवा खरीदारों की हिस्सेदारी बढ़ी है। रिपोर्ट के मुताबिक 43 फीसदी युवा हैचबैक कार खरीदना चाहते हैं, जबकि एसयूवी खरीदारों की संख्या 26 फीसदी है। इन खरीदारों में पेट्रोल इंजन की मांग सबसे ज्यादा है।
सस्ती पड़ती है पुरानी कार
पुरानी कार खरीदने का सबसे पहला फायदा यह है कि यह सस्ती पड़ती है। पुरानी कारों पर आपको अच्छी डील मिल जाती है। अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको पूरी कीमत देनी होगी, लेकिन पुरानी कार आपको आधे से कम दाम में मिल जाएगी। आंकड़ों के मुताबिक उसके 50 फीसदी से ज्यादा खरीदर फर्स्ट टाइम बायर होते हैं। मारुति ट्रू वेल्यू पर भी बिकने वाली 65 फीसदी कारें 2 लाख रुपये तक की कीमत वाली होती हैं।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
