दिल्ली-महाराष्ट्र के बाद राजस्थान में भी ओमीक्रॉन की एंट्री, मिले 9 मरीज, मचा हड़कंप
(Jaipur, Jaipur) राजस्थान में भी कोरोना के नए वेरिएंट ने दस्तक दे दी है. ओमीक्रॉन के एक साथ 9 केस मिलने से हड़कंप मच गया है. जयपुर के आदर्श नगर में रहने वाले एक परिवार के सदस्यों में ओमीक्रॉन वेरिएंट पाया गया है. बताया जा रहा है कि ये लोग हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से से वापस लौटे हैं. मुंबई होते हुए ये लोग जयपुर पहुंचे थे. इनकी जीनोम सीक्वेंस रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है. एक कपल अपने दो बच्चों के साथ 25 नवंबर को जयपुर आया था. एक ही परिवार के चार और उनके रिश्तेदारों समेत 9 लोग नए वेरिएंट से स्करमित मिले हैं.

एक साथ 9 लोगों के संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. इनके कॉन्टैक्ट में आए लोगों को भी निगरानी में रखा गया है. इस बात की पुष्टि SMS मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुधीर भंडारी ने की है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।