राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव आज ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में इक्के-दुक्के बाहरी लोगों के अलावा परिवार के सभी सदस्य मौजूद होंगे। सगाई के साथ आज ही शादी की रस्म भी पूरी की जाएगी। पूरा आयोजन हिंदू रीति रिवाज से होगा। कोरोना को लेकर जारी स्थिति के सामान्य होने पर बहुभोज का आयोजन होगा। जिसमें बड़ी संख्या में शुभचिंतकों शामिल होंगे।
दिल्ली में मौजूद है पूरा परिवार- लालू यादव और राबड़ी देवी अभी दिल्ली में अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के यहां ठहरे हुए हैं। जिसके बाद लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी दिल्ली पहुँच चुके। जानकारी मिली है कि तेजस्वी यादव की सगाई में लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती तेज प्रताप समेत परिवार के सभी सदस्य शामिल होंगे। इस सगाई में सिर्फ 50 लोगों के शामिल होने की खबर मिल रही है
स्कूल की दोस्त बनेगी तेजस्वी की दुल्हन- बताया जा रहा है तेजस्वी यादव जिससे शादी करने वाले हैं। वह उनके स्कूल की दोस्त है। दोनों दिल्ली के दिल्ली पब्लिक स्कूल में साथ पढ़ा करते थे और काफी समय से दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है और अब वह इस दोस्ती को विवाह में बदल रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।