(India)
भारतीय बाजार में नया ई-स्कूटर लॉन्च हो गया है। ईवी इंडिया ने सोल (Soul) नाम से अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। इस ई-स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1.39 लाख रुपए है।ये एमिशन फ्री इलेक्ट्रिक स्कूटर और टू-व्हीलर भी बनाती है। ईवी सोल को लेकर कंपनी का दावा है कि ये ई-स्कूटर करब 3-4 घंटे में 0-100% से चार्ज हो जाएगा। फुल चार्ज होने के बाद इसे 120 किमी तक दौड़ाया जा सकेगा। स्कूटर की टॉप स्पीड 60 किमी प्रति घंटा है।ई-स्कूटर में इलेक्ट्रिक मोटर के साथ एडवांस्ड लिथियम फेरस फॉस्फेट (LFP) स्वैपेबल और डिटैचेबल बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा। इस ई-स्कूटर पर कंपनी 3 साल की वारंटी भी देगी।
ईवी सोल में IoT इनेबल्ड, एंटी-थेफ्ट लॉक सिस्टम, GPS नेविगेशन, USB पोर्ट, कीलेस एक्सपीरियंस, रिवर्स मोड, सेंट्रल ब्रेकिंग सिस्टम जियोटैगिंग और जियो-फेंसिंग समेत कई स्मार्ट फीचर्स मिलेंग।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।