राजस्थान में मंत्री रामलाल जाट को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश
(Jaipur, Jaipur) राजस्थान के राजस्व मंत्री रामलाल जाट को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। जोधपुर की महिला मॉडल को उदयपुर की ब्यूटीशियन दीपाली ने फंसाया था। दीपाली ने मॉडल को पहले विश्वास में लिया, उदयपुर में 15 दिन का शूट भी कराया और फिर गलत काम का दबाव बनाने लगी। इस मॉडल को सेक्स स्कैंडल के लिए रिपोर्टर बनाकर मंत्री के पास भेजने की साजिश रची गई थी।

हनीट्रैप की कोशिश में गिरफ्तार अक्षत उर्फ सागर उर्फ चिनू उर्फ नितिन शर्मा अपने आप को पत्रकार और लाइजनर बताता था। रिपोर्टर बनाने की आड़ में लड़कियों को फंसाने का काम करता था। आरोपी के खिलाफ पहले 2016 और 2019 में हनीट्रैप के मामले दर्ज हो चुके हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।