(Jaipur, Jaipur)
राजस्थान में कोरोना पाबंदियों में छूट की नई गाइडलाइन आज से लागू हो गई। अब से राजस्थान में रात 11 से सुबह 5 बजे तक का नाइट कर्फ्यू खत्म हो गया। बता दे की कोरोनाकाल में पहली बार नाइट कर्फ्यू खत्म किया गया है। शनिवार से शादी से लेकर हर समारोह, कार्यक्रम में 100 लोगों की जगह 250 लोग शामिल हो सकेंगे। मंदिर सहित सभी धार्मिक केंद्रों पर श्रद्धालुओं को दर्शन करने, प्रसाद चढ़ाने की छूट आज से लागू है। इसी के साथ गृह विभाग ने कल ही कोरोना संशोधित गाइडलाइन जारी की थी। इसके प्रावधान आज से लागू हो रहे हैं। अब हर तरह के सार्वजनिक समारोह, राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक गतिविधि में 250 लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी। कुछ पाबंदियां अब भी जारी रहेंगी। राजस्थान में अब हर सप्ताह पाबंदियों में छूट दी जा रही है। 10वीं से 12वीं तक के स्कूल खोलने की मंजूरी पहले ही दी जा चुकी है। 9 फरवरी से छठी से नवीं कक्षाओं तक के स्कूल भी खुलेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।