बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की 20 शहरों में होगी बिक्री
(India) बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर अब दिल्ली, गोवा और मुंबई सहित 20 भारतीय शहरों में खरीदने के लिए उपलब्ध है। बजाज ऑटो ने आज इसकी जानकारी दी है। कंपनी ने कहा कि वह 2022 के पहले 6 हफ्तों में चेतक नेटवर्क को दोगुना करने में कामयाब रही है।

बजाज ऑटो ने अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल प्रोडेक्शन क्षमता को बढ़ाने के लिए 300 करोड़ कानिवेश करने की भी घोषणा की है। बजाज ऑटो के कार्यकारी निदेशक राकेश शर्मा ने इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि चेतक की सफलता के पीछे इसकी क्वालिटी पर आधारित है। हमारे पास सेल और सर्विस के लिए एक ऑन-ग्राउंड पूरा नेटवर्क मौजूद है, जो ग्राहक की चिंता को कम करता है। हमारा प्लान हाई डिमांड को पूरा करने के लिए आने वाले कुछ हफ्तों में चेतक के नेटवर्क को दोगुना करने की है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।