ट्रैफिक चालान को लेकर राहत की खबर
(Mumbai, Mumbai) टैफिक चालान को लेकर राहत की खबर है। चालान पर पुलिस 75 प्रतिशत का डिस्काउंट दे रही है। अगर आपका भी चालान कटा है तो आप भी कम कीमत में इसका भुगतान कर पाएंगे। दरअसल हैदराबाद, साइबराबाद और राचकोंडा ट्रैफिक पुलिस ने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के साथ पंजीकृत वाहनों पर पेंडिग चालान को लेकर ये भारी छूट की पेशकश की है।

यह छूट अभियान 1 मार्च से 31 मार्च के बीच होगा। सभी बकाया का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। पुलिस ने कहा कि 1 मार्च से लंबित चालानों को साफ करने के लिए तेलंगाना ई-चालान वेबसाइट पर जाना होगा।एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सात वर्षों में 1.7 करोड़ चालान लंबित हैं। इसे लेकर संयुक्त आयुक्त एवी रंगनाथ ने बताया था कि बहुत सारे चालान कंपाउंडेबल हैं। जिसे लेकर इंफोर्समेंट एजेंसी और जिसका चालान कटा है वो समझौता कर सकते हैं।

पिछले हफ्ते, हैदराबाद पुलिस ने एक व्यक्ति की बाइक को जब्त कर लिया था, जिसके पिछले सात वर्षों में 92 चालान पेंडिग थे। उस व्यक्ति को नियमित वाहन जांच के दौरान पकड़ा गया था। अब जब तक वह जुर्माना और उसके उपर ब्याज का भुगतान नहीं कर देता, तब तक बाइक को जब्त रख जाएगा।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।