राजस्थान में iPhone सियासत, BJP विधायक लौटाएंगे iPhone
(Jaipur, Jaipur) राजस्थान का बजट पेश करने के बाद विधायकों को दिए गए iPhone पर सियासत गरमा गई है। भाजपा विधायकों द्वारा iPhone वापस लौटाने का मामला सामने आया है। इसी मामले पर विधानसभा पहुंचे बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा महंगे आईफोन दिए का भार प्रदेश की जनता पर पड़ेगा। इसलिए बीजेपी विधायकों ने सर्वसम्मति से आईफोन लौटाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा- हां कल विधायकों ने आईफोन लिए थे। लेकिन सबकी राय यह बनी कि इन्हें वापस कर देंगे।
वही बीजेपी विधायक रामलाल शर्मा ने विधानसभा से मिला अपना आईफोन मीडिया को दिखाया। उन्होंने कहा कल सदन के नेता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट पेश किया। बजट में स्वीकार किया कि सरकार पर आर्थिक भार आएगा। बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने तय किया है कि ये आईफोन जनता के मेहनत के पैसे के हैं। इसलिए हम भी सरकार पर पड़ने वाले भार में राहत के लिए कुछ तो अंशदान करें। ताकि सरकार को सदबुद्धि आए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।