हीरो मोटोकॉर्प की मोटरसाइकिल और स्कूटर होंगे महंगे
(India) हीरो मोटोकॉर्प की मोटरसाइकिलें और स्कूटर पांच अप्रैल से 2000 रुपये तक महंगे हो जाएंगे. कमोडिटी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के प्रभाव को आंशिक रूप से दूर करने के लिए वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करना जरूरी है. कंपनी अपने संपूर्ण उत्पाद शृंखला शोरूम कीमतों को ऊपर की ओर संशोधित करेगी. कीमतों में बदलाव 2000 रुपये तक होगा. हीरो मोटोकॉर्प पहली दोपहिया वाहन कंपनी है जिसने मोटरसाइकिलों और स्कूटर्स के दाम बढ़ाने का एलान किया है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।