रॉयल एनफील्ड की नई बाइक स्क्रैम 411
(India) रॉयल एनफील्ड की नई बाइक स्क्रैम 411 की आजकल काफी चर्चा है. नई रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 की भारत में शुरुआती कीमत 2.03 लाख (एक्स-शोरूम) है. इसका सीधा मुकाबला येजदी स्क्रैम्बलर और होंडा सीबी 350 आरएस (CB350RS) से होगा. यह बाइक कंपनी की हिमालयन एडवेंचर बाइक पर बेस्ड है. इसे हिमालयन जैसी ही लेकिन उससे नीचे की बाइक कहा जा सकता है. यह सात रंगों- व्हाइट फ्लेम, सिल्वर स्पिरिट, ब्लेज़िंग ब्लैक, स्काईलाइन ब्लू, ग्रेफाइट रेड, ग्रेफाइट ब्लू और ग्रेफाइट येलो में मिलेगा. इसमें ट्रिपर नेविगेशन पॉड समेत कई एक्सेसरीज की पेशकश की जा रही है.

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।