देखें: टेस्ला के मॉडल Y में लगी आग, खिड़की तोड़कर निकला ड्राइवर
(India) इलेक्ट्रिक कारों ने अपने ईंधन लाभ और पर्यावरण के अनुकूल तकनीक के साथ बाजार में कदम रखना शुरू कर दिया है। लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन अधिक फायदेमंद लगते हैं क्योंकि यह शून्य जहरीली गैस फैलाते हैं और अन्य ईंधन से चलने वाले वाहनों की तुलना में चार्ज करने में काफी कम खर्च होता है। लेकिन, इलेक्ट्रिक वाहन अभी नई टेक्नोलॉडी है, इन वाहनों में आग लगने के कई वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। टेस्ला मॉडल वाई कार में आग लगते ही एक आदमी के फंसने का ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया था और वायरल हो गया था। हालांकि, कार का ड्राइवर भाग्यशाली है क्योंकि वह खिड़की तोड़ देता है और कुछ भी बुरा होने से पहले कार से बाहर कूद जाता है।

वीडियो में, टेस्ला मॉडल वाई कार के अंदर से धुआं निकलते हुए देखा जा सकता है। साइड विंडशील्ड टूटा हुआ देखा जा सकता है क्योंकि कार का मालिक धुआं देखकर खिड़की से बाहर कूद गया। कुछ देर बाद कार के अंदर आग जलती देखी जा सकती है। हालांकि दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर पूरी तरह से काबू पाने में करीब पांच मिनट का समय लगा। टोरंटो स्थित एक ऑनलाइन ऑटोमोबाइल पत्रिका ड्राइविंग की रिपोर्ट के अनुसार, 2021 टेस्ला मॉडल वाई जमील जुथा की थी और इसे आठ महीने पहले ही खरीदा गया था।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।