(India)
रॉयल एनफील्ड हंटर 350 भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है। यह कंपनी की 350cc सेगमेंट में सबसे कॉम्पैक्ट बाइक है, जिसका स्टाइल रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 और रॉयल एनफील्ड मीटिओर के मुकाबले काफी प्रीमियम और अग्रेसिव है। यह क्लासिक 350 के मुकाबले 14kg हल्की है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1 लाख 49 हजार 900 रुपए है। बाइक में USB पोर्ट है, इससे बाइक चलाते समय फोन भी चार्ज कर सकते हैं। इनमें रेट्रो फैक्ट्री, मेट्रो डैपर और मेट्रो रेबल शामिल है। बेस रेट्रो वैरिएंट में स्पूक्ड व्हील्स मिलते हैं। वहीं, हाइयर वैरिएंट्स में ब्लैक कलर के 17 इंच के व्हील्स मिलते हैं। मेट्रो वैरिएंट्स में 6 कलर ऑप्शन हैं। वहीं, रेट्रो में 2 कलर ऑप्शन हैं। कुल मिलाकर हंटर 350 को आप 8 कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।