राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों  जयपुर को मिलेगा संविधान पार्क राजभवन में होगा उद्घाटन
(Amber, Jaipur) राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मंगलवार 3 जनवरी को जयपुर आएंगी। यहां राजभवन में बने स्वाधीन पार्क का उद्घाटन करेंगी। सेना के विशेष विमान से मुर्मू सुबह 10 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी। सुबह 11 बजे संविधान पार्क के उद्घाटन के बाद राजभवन में ही लंच करेंगी। दोपहर बाद वे माउंट आबू के लिए रवाना होंगी। द्रोपदी मुर्मू बुधवार 4 जनवरी को पाली के रोहट में होने वाली राष्ट्रीय जंबूरी में शामिल होंगी।

4 जनवरी की शाम को 4 बजे सेना के हेलीकॉप्टर से वे दिल्ली के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रोपर्दी मुर्मू पहली बार राजस्थान दौरे पर आ रही हैं। ऐसे में उनके स्वागत के तमाम इंतजाम किए गए हैं। साथ ही सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था की गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।