ज्वेलरी एक्सपोर्टर की सरकार से मांग आम बजट से पहले  मिले अर्टिफिशियल डायमंड पर छूट
(DELHI, DELHI) रत्न एवं आभूषण निर्यातकों ने सरकार से आगामी बजट में प्रयोगशाला में तैयार होने वाले हीरे के कच्चे माल पर आयात शुल्क ख़त्म करने के साथ ही आभूषण मरम्मत निति के एलान की मांग की है |

उद्योग ने एक फरवरी को पेश होने वाले बजट में एक तरह के हीरे पैकेज की घोषणा करते हुए कहा की अमेरिका और यूरोप में उच्च मुद्रा स्फीति एवं आर्थिक संकट पैदा होने के साथ ही चीन में हीरे के निर्यात एवं इससे मिलने वाले रोज़गार पर प्रतिकूल असर पढ़ रहा है | ज्वैलरी एक्सपोर्टर ने सरकर से विशेष अधिसूचित क्षेत्रों से हीरो की बिक्री पर अनुमानित कर लगाने के सुझाव दिए है | इसके साथ ही आर्थिक क्षेत्रों ( एसईज़ेड ) के लिए लाये जा रहे नए 'देश' विधेयक को लागू करने की मांग की गयी है |

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।