इस स्कीम के तहत आप अपनी दो बेटियों का खाता खुलवाकर करे रुपयों की बचत कर सकते है . इस स्कीम के तहत सरकार योजना के लाभार्थियों को 7.6 फीसदी कंपाउंडिंग के तहत रिटर्न मिलता है.
इस स्कीम में आप 250 रुपये सालाना से लेकर 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम में इन्वेस्ट करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आपको इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की छूट मिलती है|आप बच्ची के जन्म के तुरंत बाद ही SSY खाता खोल लेते हैं और हर साल 1.5 लाख रुपये 15 साल तक निवेश करते हैं तो आपका कुल निवेश कुल 22.50 लाख का होगा. ऐसे में बच्ची के 21 साल की आयु पूरी होने के बाद 65,93,071 रुपये मैच्योरिटी पर मिलेगा|
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।