अमेरिका में कंपनियों में छंटनी से हजारों भारतीय IT प्रोफेशनल्स मुसीबत में वर्क वीजा खत्म होने से बढ़ रही परेशानी
(International) द वॉशिंगटन पोस्ट के अनुसार, पिछले साल नवंबर से लगभग 2,00,000 IT प्रोफेशनल्स को निकाला गया है। छंटनी करने वालों में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, फेसबुक और अमेजन जैसी कंपनियां शामिल हैं।

कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि निकाले गए लोगों से 30 से 40% भारतीय IT प्रोफेशनल हैं, जिनमें से बड़ी संख्या में एच-1बी और एल1 वीजा पर हैं।

वर्क वीज़ा ख़त्म होने के वजह से वहाँ काम कर रहे भारतीय लोगो की परेशानिया बढ़ रही है और स्तिथि गंभीर होने के कारण भारतीय भारत लौटने को मजबूर है |

गूगल के CEO सुन्दर पिचाई ने 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा की है। दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में हो रही छंटनी के बीच गूगल का मामला लेटेस्ट है। पिछले कुछ दिनों में माइक्रोसॉफ्ट, ट्विटर, फेसबुक जैसी बड़ी टेक कंपनियों ने अपने हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकालकर घर बिठा दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।