हिंडनबर्ग कंपनी की नज़र अब अडानी ग्रुप की कंपनी पर
(NewDelhi, NewDelhi) नाथन एंडरसन की कंपनी ‘हिंडनबर्ग’ का मुख्य काम शेयर मार्केट, इक्विटी, क्रेडिट और डेरिवेटिव्स पर रिसर्च करना है।अपनी इस रिसर्च की रिपोर्ट का टाइटल -
'दुनिया का तीसरा सबसे अमीर आदमी किस तरह कॉर्पोरेट इतिहास का सबसे बड़ा धोखा कर रहा है' रखकर अडाणी ग्रुप की कंपनियों को अनगिनत सवालों के जवाब देने को कह रहा है |
इस रिपोर्ट के सामने आते ही दो बातें हुई हैं…
1. अडाणी के शेयरों की कीमत करीब 4 लाख करोड़ रुपए गिर गई।
2. गौतम अडाणी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे से 7वें पर स्थान पर चले गए।

इस पर अडानी ग्रुप ने भारी नुकसान को देखते हुए अपनी ओर से सफाई दी है। 26 जनवरी को अडाणी ग्रुप ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा है कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट गलत सूचनाओं और फैक्ट्स के आधार पर तैयार की गई है। इसके जारी होने के बाद हमारे शेयरहोल्डर्स और इन्वेस्टर्स के सेंटिमेंट पर गलत असर हुआ है। ऐसे में हिंडनबर्ग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।