एक्साइज ड्यूटी बढ़ने से सोने-चांदी की कीमतों ने छुए आसमान, व्यापारियों की बढ़ी परेशानियाँ
(Jaipur, Jaipur) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट को बैलेंस करने के लिए सोना और चाँदी के लग्जरी सेगमेंट में एक्साइज ड्यूटी टैक्सेशन को बढ़ा दिया है जिससे अब राजस्थान की व्यापारियों की परेशानी और बढ़ गयी है | जयपुर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश मित्तल ने बताया कि एक्साइज ड्यूटी बढ़ने का सबसे ज्यादा असर छोटे व्यापारियों और मध्यमवर्गीय परिवार पर नजर आएगा।एक्साइज ड्यूटी बढ़ने की वजह से सोने में 300 से 400 रुपय प्रति तोले की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं चांदी प्रति किलो 200 रुपय तक महंगी हो सकती है। ऐसे में आम आदमी कीमती धातुओं से दूरी बना सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।