राजस्थान पर बजट का सकारात्मक असर अल्पसंख्यक समुदाय को मिलेगी सरकार से सुविधा
(Jaipur, Jaipur) केंद्र सरकार की चल रही स्कीम्स में बजट के उतार-चढ़ाव से राजस्थान के करीब 1.45 करोड़ ग्रामीण मजदूरों पर इसका सीधा असर इस माह से देखने को मिलेगा | केंद्र ने ग्रामीणों की जीविका कही जाने वाली मनरेगा स्कीम के बजट में करीब 30 हजार करोड़ की बड़ी कटौती की है। वहीं,अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को मिलने वाली स्कॉलरशिप स्कीम का भी बजट एक तिहाई घटा दिया है। इसके आलावा प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन और भारत स्वच्छ मिशन का बजट पिछले साल के मुकाबले बढ़ाया गया है। बजट बढ़ने से राजस्थान को भी ज्यादा राशि मिलेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।