आम आदमी की बढ़ी परेशानी अमूल दूध हुआ 3 रूपए लीटर महंगा
(Jaipur, Jaipur) भारत की जानीमानी अमूल कम्पनी ने अपने दूध के दामों में पिछले 10 महीनों में 12 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है और अब अमूल ने दूध को 3 रपय लीटर और महंगा कर दिया है | अब अमूल गोल्ड की कीमत 66 रुपए प्रति लीटर, अमूल फ्रेश की कीमत 54 रुपए प्रति लीटर, अमूल गाय के दूध की कीमत 56 रुपए प्रति लीटर और अमूल A2 भैंस के दूध की कीमत 70 रुपए प्रति लीटर हो गई है। दूध की कीमतें को बढ़ाने का कारण अमूल ने चारे की कीमतों का 20 % तक की महंगाई को बताया है इनपुट लागत बढ़ने के कारण ही अमूल मेंबर यूनियन ने किसानों से खरीदे जाने वाले दूध की कीमतों में पिछले साल की तुलना में 8-9% की बढ़ोतरी की है। हालाँकि गर्मियों में दूध का उत्पादन का घटना भी औरएक कारण बताया है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।