कोविड का दौर खत्म होने पर , दवा कंपनियों गैवी ने 12 हजार करोड़ रुपए लौटाने से इनकार
(Jaipur, Jaipur) दुनिया भर में अब कोविड का दौर ख़त्म होने के बाद अब ग्लोबल कोविड वैक्सीनेशन प्रोग्राम कोवैक्स की ओर से वैक्सीन खरीदने वाले संगठन गैवी ने रद्द किए गए ऑर्डर की रकम जो की एडवांस के बतौर लिए गए लगभग 12 हजार करोड़ रुपए लौटाने से इनकार कर चुकी हैं।वैक्सीन निर्माताओं ने कोवैक्स प्रोग्राम के लिए 1.6 लाख करोड़ रुपए की वैक्सीन बेची हैं। गैवी के वित्तीय दस्तावेज बताते हैं कि कंपनी पैसे का नुकसान कम करने की कोशिश में कर रही है। करार के तहत कंपनियां गैवी द्वारा दिया गया एडवांस लौटाने के लिए बाध्य नहीं हैं।दस्तावेजों से पता लगा है कि गैवी ने मॉडर्ना, सीरम इंस्टीट्यूट इंडिया और कई चीनी निर्माताओं से ऐसे डोज के ऑर्डर रद्द किए हैं जिनकी जरूरत नहीं थी। इस तरह उसे लगभग 5800 करोड़ रुपए छोड़ना पड़े हैं। एक अन्य दवा कंपनी नोवावैक्स 5800 करोड़ रुपए एडवांस लौटाने से इंकार कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।