अमीरों की लिस्ट में टॉप-30 से बाहर हुए गौतम अडानी
(India) गौतम अडानी की कुल संपत्ति में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट होने के बाद ये अरबपति अब अमीरों की लिस्ट में टॉप 30 से भी बाहर हो चुके हैं. गौतम अडानी की संपत्ति 24 जनवरी से पहले 110 अरब डॉलर से ज्यादा की थी, पर अमेरिका के शॉर्ट सेलिंग फर्म की रिपोर्ट आने के बाद ये संपत्ति तेजी से घटी है. ब्लूमबर्ग अरबपतियों की लिस्ट के मुताबिक, गौतम अडानी की दौलत इस साल अभी तक 80.6 अरब डॉलर घटी है. हालांकि ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स में गौतम अडानी 33वें नंबर पर हैं.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।