(DELHI, DELHI)
सर्राफा बाजार में गुरुवार २३ मार्च २०२३ को सोने और चांदी की कीमतों में शानदार तेज़ी देखने को मिली | रिपोर्ट के मुताबिक सोना 555 रुपए महंगा होकर 59,192 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है और चांदी 1,147 रुपए महंगी होकर 69,368 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है | एक्सपर्ट्स का कहना है की इन दिनों सोने की कीमतो में तेज़ी के चलते सोना 65 हजार तक और महंगा जा सकता है , वही चांदी अगले एक महीने में 73 हजार तक पहुंच सकती है।इस साल सोना 62,000 तक पहुंचने का अनुमान था, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में ये 64,000 तक पहुंच सकता है।वही रिपोर्ट के मुताबिक सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त का कारण ग्लोबल मार्किट में भारी उतार चढ़ाव को बताया जा रहा है | देशभर में सोने पर ट्रेड मार्क देने के लिए 940 सेंटर बनाए गए हैं। अब चार डिजिट वाली हॉलमार्किंग पूरी तरह बंद हो जाएगी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।