(DELHI, DELHI)
भारत में पिछले दो हफ्तों में देश में इन्फ्लूएंजा और कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए देश में सतर्कता बड़ी है |वही वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट पद के उम्मीदवार अजय बंगा बुधवार को दिल्ली पहुंचे जहाँ कोरोना की रूटीन जांच में वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए है |अमेरिका की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली आने के पहले अजय बंगा की कोरोना टेस्टिंग की रिपोर्ट नेगेटिव आयी थी और कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे | लेकिन भारत में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्थानीय निर्देशों का पालन करते हुए उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है और अब उनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात को कैंसिल कर दिया गया है | बता दे की बंगा तीन हफ्ते के वैश्विक दौरे के अंतिम पड़ाव में भारत पहुंचे हैं जहाँ वो कोरोना संक्रमित पाए गए है | वही दूसरी और बुधवार को देश में कोरोना के 1135 नए मामले सामने नज़र आये है जहाँ संक्रमित लोगो की संख्या 7025 पायी गयी है |
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।