अगर आप भी बनाना चाहते है एयरलाइन की दुनिया में अपना भविष्य तो अकासा एयरलाइन देगा सुनेहरा मौका
(Jaipur, Jaipur) इंडिया की अकासा एयरलाइन कर रही 1000 एडिशनल स्टाफ मेंबर्स को हायर
जहा एक तरफ कई बड़ी कम्पनिया एम्प्लॉयर्स की छटनी कर रही है वही दूसरी तरफ इंडिया की सबसे नई एयरलाइन अकासा एयर जल्द ही 1000 एडिशनल स्टाफ मेंबर्स को हायर करने का प्लान बना रही है। अकासा एयर का लक्ष्य अगले फाइनेंशियल ईयर में अपनी फ्लीट में 28 एयरक्राफ्ट्स तक का विस्तार करने का है। अकासा एयर के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दुबे ने कहा कि कंपनी इस साल के अंत तक 100 से ज्यादा विमानों का ऑर्डर देगी। अगले वित्त वर्ष के खत्म होने से पहले कंपनी में 3,000 से ज्यादा कर्मी होंगे जिनमें से लगभग 1,100 पायलट और चालक दल के सदस्य होंगे। उनका कहना है की कंपनी में अभी 2000 से ज़्यादा एम्प्लॉयर्स अभी काम कर रहे है और 20 अप्रैल से और विमानों को शामिल किया जायेगा | एयरलाइन अच्छे टैलेंट को आकर्षित करने के लिए भाग्यशाली है। एयरलाइन एम्प्लॉई सेंट्रिक होने पर ध्यान देना जारी रखेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।