एलपीजी उपभोक्ता के लिए राहत की खबर,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत बड़ी सब्सिडी रेट
(NewDelhi, NewDelhi) देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों एवं विशेष रुप से महिलाओं को बड़ी राहत प्रदान की है | सरकार ने इस स्किम के तहत 200 रुपए प्रति एलपीजी सिलेंडर सब्सिडी बढ़ने का फैसला किया है | इसके अलावा कच्चे जूट के MSP में भी बड़ा ऐलान किया है।यह सब्सिडी हर साल 14.2 किलो के 12 एलपीजी सिलेंडर के लिये दी जाएगी| अब इस योजना का लाभ सीधे तौर पर देश के लगभग 9.6 करोड़ परिवारों को मिल पाएगा| सरकार का कहना है की अंतरराष्ट्रीय स्थिति के तनावग्रस्त माहौल को देखकर सरकार ने यह कदम उठाया है जिससे जनता के ऊपर आर्थिक दबाव कम हो |

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।